रजरप्पा। रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी गांव स्थित एक घर से चोरी का सोना खरीदने वाला सचिन सोनी को पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि रांची सदर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों कई चोरी की घटना हुई थी। जिसमें चोरी के सोना को सचिन सोनी काफी कम दाम में खरीद कर गला देता था। रांची सदर थाना पुलिस आयी और रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की मदद से लारी गांव में छापामारी की। जहां वह अपने ससुराल के बाथरूम में दुबका हुआ था। पुलिस ने बाथरूम से उसे धर दबोचा। रांची पुलिस उसे अपने साथ ले गयी। बताया जाता हैं कि सचिन सोनी चंदवारा कोडरमा का रहने वाला है। वह अपने ससुर मधु साव के यहां रहकर चोरी का जेवरात खरीदता था। इस संदर्भ में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि चोरी का आभूषण खरीदे जाने से लारी के गुलगुलिया मोहल्ला और कोठार के खेरवार मोहल्ला के चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ था। लेकिन चोरों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से चोर क्षेत्र छोड़ कर भाग गये है। पुलिस लगातार ओरमांझी सहित कई क्षेत्रों में दबिश बना रही है। इस छापामारी में रांची सदर थाना के पुलिस के अलावा रजरप्पा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत महतो मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


