Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»करम महोत्सव: कुंदरूकलां में हुआ बूढ़ा करमा महोत्सव का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब
रामगढ़

करम महोत्सव: कुंदरूकलां में हुआ बूढ़ा करमा महोत्सव का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 6, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखना और इसे बढ़ावा देना ही महोत्सव का उद्देश्य: चंद्रप्रकाश

रजरप्पा | प्रिंस वर्मा

रामगढ़ प्रखंड के कुंदरुकला पंचायत अंतर्गत महथा बगीचा में बूढ़ा करमा झूमर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी, नप उपाध्यक्ष मनोज महतो, रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, गोला पार्षद जलेश्वर महतो, मांडू पार्षद भोला तुरी, तपेश्वर महतो, दुलमी पार्षद प्रीति दीवान, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, अमृतलाल मुंडा मौजूद थे। मुख्य अतिथि द्वारा महोत्सव का उदघाटन फीता काटकर किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर व नृत्य कर झूमर महोत्सव का आनंद लिया। मौके पर सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झुमर झारखंड लोककला संस्कृति की पहचान है। हमारे पुर्वजों के इस लुप्त होती विरासत व परंपराओं को आप सबों ने आगे बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए आप सभी कमिटी के सदस्य बधाई के पात्र हैं। कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और प्रचारित करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि करमा पर्व झारखंडी संस्कृति की पहचान है। इस पर्व को पूरे देश स्तर पर फैलाने की जरूरत है। वहीं मांडू विधायक ने कहा कि करमा पर्व झारखंड के लोकपर्व है। इस पर्व को देश विदेशो तक फैलाने की जरूरत है। वही संचालन कर रहे समिति के मुख्य संरक्षक किशुन राम मुंडा व धनेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड की संस्कृति को जीवित रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति को बचाये रखने का एक संदेश भी दिया गया। मौके पर लालबिहारी महतो, पूर्व मुखिया शीला देवी, पूनम देवी, बिजय केशरी, प्रदीप नायक, धनेश्वर यादव, बालेश्वर महतो, तुलसीदास महतो, मोहराय महतो सहित कई मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.