ओंकार मिशन वृद्ध आश्रम ओरमांझी में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन
बुजुर्गों का सम्मान और देखभाल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है:नमिता श्रॉफ
रामगढ़। इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए ओंकार मिशन वृद्ध आश्रम ओरमांझी में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्याएं वृद्धजनों के बीच पहुंची और उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया। क्लब की ओर से वृद्धाश्रम में चार पंखे,दो महीने का राशन जैसे आटा चावल तेल दाले, मसाले आदि आवश्यकतानुसार दिया गया। ताकि आने वाले समय में उनका भोजन की किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही सभी के बीच मिठाईयों का वितरण किया गया। सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। स्वादिष्ट व्यंजन व मिठाइयों का आनंद लेते हुए सभी के बीच आत्मीयता और अपनापन महसूस किया गया। भोजन के बाद क्लब की सदस्याओं ने बुजुर्गों के साथ बातचीत की।
बुजुर्ग अनुभवों का अमूल्य भंडार है
क्लब के अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि बुजुर्ग अनुभवों का अमूल्य भंडार है और उनके सानिध्य हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उनका सम्मान और देखभाल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।इनर व्हील क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल वृद्ध आश्रम के निवासियों के लिए ही नहीं बल्कि सदस्यों के लिए भी एक बहुत अच्छा अनुभव रहा।
कौन कौन थे
मौके पर रेनू मेवाड़, जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, निधि चौधरी, नीरू साहनी, अनुराधा श्रॉफ, राजेंद्र बुढ़वाल, दीपा बडेरा, विजयलक्ष्मी आयंगर पिंकी पोद्दार,रंजू अरोड़ा, जसमीत कौर, मनबीर कौर,परमजीत भूसरी, जसबिंदर होरा,नीतू अग्रवाल, नवलजीत कौर,गुरबख्शकौर, हरमीत कौर, अंबाली जैन, नीति अरोड़ा, पिंकी बंसल, मधु अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


