नशा जिंदगी को निगल जती है, इससे बचें : शिव महतो
हंसना नहीं किसी के गम पर, दर्द में साथ निभाना है : डॉ संजय
रामगढ़। विकाश नगर जाराटोला में 589 वां व महतो टोला में 590 वां खुशी चौपाल का आयोजन बुधवार को हुआ। जाराटोला में अध्यक्षता नवल शर्मा व महतो टोला में शिव कुमार महतो ने किया। खुशी चौपाल का संचालन कर रहे प्रो डॉ संजय प्रशाद सिंह ने कहा कि आज के गलघोंटू प्रतिस्पर्धा में चहुंओर तनाव फैल गया है। यह तनाव आत्महत्या का प्रतिशत तेजी से बढ़ाता जा रहा है। हम जिंदगी जीना ही भूलते जा रहे हैं। खुशी चौपाल तनावमुक्त होकर जिंदादिली से जीने का संदेश लेकर आई है। तनाव दूर भगाने का एकमात्र औषधि ही है ” खुशी “। खुशी क्लास के संस्थापक सह संचालक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि तनाव, डिप्रेशन, हाईपरटेंशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति को समाज से खदेड़ ही देनी है। सकारात्मक माहौल में घर के आंगन और स्वयं दिल में खुशी के दीप को जलाए रखना है। जिंदगी हमें जिंदादिली से जीने को मिली है। इसे हम तनाव-डिप्रेशन के हवाले तो कतई नहीं करेंगे। खुशी रथ के इस आग्रह को ग्रामीणों ने खुले दिल से स्वीकारा। कहा कि हम बनेंगे खुशी दूत, होगा हमारा खुशहाल परिवार और समाज। लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची और खुशी क्लास के तत्वावधान में आयोजित खुशी चौपाल में चौहान ने आगे कहा कि सकारात्मकता आपके आत्मबल और हौसले को जबरदस्त रूप से बढ़ाता है। खुशी का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि हमेशा हंसते ही रहें। खुशी आपके आत्मशक्ति में छुपी है। किसी भी तरह के दर्द-पीड़ा, झंझवत का मुकाबला सकारात्मक भाव से करें। तनाव-निराशा खुद पर हावी न होने दें। खुशियों का स्वागत दिल खोल कर करें और मुश्किलों का सामना सकारात्मक भाव से करें। सही मायने में यही खुशी है। अंत में सभी से सकारात्मकता के साथ खुश रहने की अशीर्वादी मांगी गई। ग्रामीणों ने हाथ उठाकर कहा- खुशी रथ का दिल से स्वागत। हम अपने जिंदगी में खुशी संदेश को उतारने का भरपूर प्रयास करेंगे। मौके पर जाराटोला में नवल शर्मा, अशोक सिंह, मनोज कुमार, अमरेन्द्र सिंह, विवेकानंद राउत, संजय श्रीवास्तव, रजनधारी शर्मा, महतो टोला वार्ड नम्बर एक में पप्पू कुमार, बिट्टू तिवारी, रोशन कुमार, आनंद साव, सिद्धार्थ ठाकुर, नरेश महतो, विवेक कुमार, छोटू सिंह, संजीव सिंह, विवेक वर्णवाल, राजू यादव आदि मौजूद थें।


