Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन समिति की बैठक: योजनाबद्ध तरीके से करे छापामारी, चिन्हित कर कारोबारियों पर करे कार्रवाई: डीसी
रामगढ़

नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन समिति की बैठक: योजनाबद्ध तरीके से करे छापामारी, चिन्हित कर कारोबारियों पर करे कार्रवाई: डीसी

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 2, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

उपायुक्त ने की नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन समिति की बैठक

रामगढ़। उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति(एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम स्थापना उप समाहर्ता सह प्रभारी सामान्य शाखा पदाधिकारी रीना कुजूर के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश

जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों आदि में सघन जांच अभियान चलाने एवं वैसी सभी दवाएं जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जा सकता हो पर विशेष निगरानी रखते हुए दावों की बिक्री स्टॉक आदि से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नारकोटिक्स के विरुद्ध किए गए सराहनीय प्रयासों के उदाहरण के माध्यम से भी सभी अधिकारियों को जागरुक करते हुए इस दिशा में कार्य करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

डीसी ने दिए अन्य निर्देश

रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों, युवाओं आदि द्वारा नशे का प्रयोग करने पर विशेष संज्ञान लेते हुए बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने आवश्यकता अनुसार वैसे सभी सार्वजनिक स्थलों अन्य स्थलों पर निगरानी, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने इसके लिए नियमित निगरानी, सीसीटीवी कैमरों आदि की उपलब्धता पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।बैठक के दौरान उपायुक्त ने रामगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने एवं युवाओं को नशे से बचाने को लेकर सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने, रोस्टर तैयार करने तथा रोस्टर के आधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के 100 मीटर परिधि में नशीली पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.