Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»“चीन और अमेरिका में भी लोग बोल रहे हैं, वोट चोर गद्दी छोड़…” राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का सरकार पर जोरदार प्रहार
बिहार

“चीन और अमेरिका में भी लोग बोल रहे हैं, वोट चोर गद्दी छोड़…” राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का सरकार पर जोरदार प्रहार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 1, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना …कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पटना में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार से निकला नया नारा “वोट चोर गद्दी छोड़” अब पूरे देश में गूंज रहा है और जनता इसे हाथोंहाथ ले रही है. राहुल गांधी ने व्यंग्य करते हुए कहा, “ये नारा केवल बिहार या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि चीन और अमेरिका तक पहुंच चुका है. लोग अब भाजपा की नीतियों और जनादेश चोरी करने की राजनीति को समझ चुके हैं.”
जनता से की साथ देने की अपील
राहुल गांधी ने भाजपा पर लोकतंत्र और जनाधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वोट की चोरी सिर्फ सत्ता पर कब्जा करने का तरीका नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की भी चोरी है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस लड़ाई में खुलकर साथ दें, ताकि देश को ‘वोट चोरों’ से मुक्ति दिलाई जा सके.तेजस्वी यादव ने क्या कहा ?
इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अब एक ऐतिहासिक आंदोलन बन चुकी है. “पूरा पटना आज इस यात्रा का साक्षी है. आम आवाम पूरी तरह जाग चुकी है. अब जनता इन बेइमानों को सत्ता से बेदखल करेगी और लोकतंत्र की हत्या करने वालों को करारा जवाब देगी.”पटना में दिखा बड़ा जनसमूह
सभा में भारी जनसमूह की मौजूदगी से महागठबंधन के नेताओं का उत्साह भी साफ झलक रहा था. दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार से उठी यह आवाज अब पूरे देश की आवाज बन चुकी है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने भरोसा जताया कि जनता लोकतंत्र और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएगी. यह जनसभा ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन का हिस्सा थी, जिसमें कांग्रेस और राजद नेताओं ने BJP पर चुनावी धांधली और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप दोहराया.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.