एसपी ने किया मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अधिकारियों को किया निर्देशित
थाना और ओपी में आने वाले फरियादियों के साथ करे बेहतर व्यवहार
रामगढ़। एसपी अजय कुमार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों से बारी बारी से क्षेत्र की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही थाना व ओपी में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया।
इन बिंदुओं पर एसपी ने पदाधिकारियों को किया निर्देशित
बैठक में एसपी ने कोर्ट से संबंधित मामलों, नेटग्रिड(1.गाण्डीवा 2.सुदर्शन ) का प्रयोग करने, लंबित काण्डों, अतिसंवेदनशील काण्डों (हत्या, पोक्सो, आगजनी, नक्सल, अपराधिक, महिला उत्पीडन, साइबर धोखाधड़ी, एन०डी०पी०एस०, लूट, डकैती, गृहभेदन, चोरी इत्यादि) की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया।
नक्सलियों का प्रोफाइल तैयार करने का निर्देश
बैठक में एसपी ने टीएसपीसी/पीएलएफआई के सक्रिय सदस्यों का प्रोफाईल तैयार करने, संवेदनशील काण्डों में जेल से बाहर निकले अभियुक्तों का सत्यापन कर निगरानी रखने, चोरी, गृहभेदन एवं डकैती के काण्डों का उद्भेदन करने, प्रत्येक दिन थाना व ओपी प्रभारी के द्वारा थाना में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ मॉर्निंग मीटिंग कर टास्किंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनशिकायत के प्राप्त मामलों पर अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश
साथ ही जनशिकायत के प्राप्त मामलों पर अविलम्ब कार्रवाई करने, लंबित सम्मन, वारण्ट, कुर्की, पास्पोर्ट, चरित्र सत्यापन, पी०जी० पोर्टल, आयोग से संबंधित मामलों, लंबित मालखाना का त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादित करने, महिला उत्पीड़न (पोक्सो एवं बलात्कार) के मामलों को 02 माह के अन्दर निष्पादन करने, सड़क सुरक्षा से संबंधित उपायों एवं जगरूकता अभियान चलाने, दागियों, गिरोह के सदस्यों का सत्यापन करने, सीसीटीएनएस अन्तर्गत आईएफ -1 to 7 फॉर्म को अद्यतन करने का निर्देश दिया।
दुकानों के सामने सीसीटीवी लगवाने के लिए व्यापारियों से संपर्क करने का निर्देश
दुकानदारों से अनुरोध कर धारा-144 सीआरपीसी या 163 बीएनएस का उपयोग करते हुए दुकानों के सामने सीसीटीवी लगवाने, हिट एण्ड रन मामलों के पीड़ितो को ससमय मुआवजा दिलवाने, डायल 112 में प्राप्त होने वाले शिकायतों का स-समय निपटारा करने, गिरफ्तार आरोपियों के फिंगर प्रिंट को नफीस पर अपडेट करने, पुराने मामलों में आरोपियों को स-समय अदालत में उपस्थित कराने, अस्पतालों की सुरक्षा, न्यू क्रिमिनल लॉ के तहत ई -साक्ष्य ऐप का उपयोग करने का निर्देश दिया।
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर आमजनता को जागरूक करने का निर्देश
यातायाता नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर आमजनता को जागरूक करने, जुआ, अवैध शराब, गंजा के विरूद्ध सघन छापमारी कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशिल रहकर वाहन चेकिंग करने तथा आसूचना संकलन करते हुए चोरी, लूट, गृहभेदन एवं डकैती के काण्डों को अंजाम देने वाले गिरोह के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए साक्ष्य के अधार पर गिरफ्तार करने साथ ही थाना/ओ०पी० क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर निगरानी रखते हुए सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश।
एनडीपीएस के काण्डों में राज्य से बाहर जाकर गिरफ्तारी आरोपित को गिरफ्तार करने का आदेश
अद्यतन सक्रिय अपराधकर्मियों के विरूद्ध सीसीए की कार्रवाई करने, एनडीपीएस के काण्डों में राज्य से बाहर जाकर गिरफ्तारी करने तथा जप्त डोडा/गांजा को न्यायालय से आदेश प्राप्त कर विनष्टिकरण करने का निर्देश दिया। वीआईपी गतिविधि के दौरान वीआईपी के मानक के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने, महत्वपूर्ण काण्डों का प्रभार स्वयं थाना प्रभारी को ग्रहण करने तथा अपराध गोष्ठि में थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को साथ लाने हेतु निर्देशित किया गया है।
बैठक में थे मौजूद
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन वत्स अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु गौरव गोस्वामी, एसडीपीओ रामगढ़ प्रमेश्वर प्रसाद, परिचारी मंटू यादव, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी उपेंद्र गुप्ता, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे, गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप, बरलंगा थानाध्यक्ष अशोक कुमार, बरकाकाना थानाध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, भुरकुंडा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार गुप्ता, पतरातु थानाध्यक्ष शिवलाल गुप्ता, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार सिंह, मांडू थानाध्यक्ष सदानंद कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह सहित सभी थाना व ओपी प्रभारी शामिल थे।


