12 जोन के 200 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डीएवी राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह
खेल हमें जीवन में स्वस्थ और सुखी बनाता है:एनके अयंगर
रामगढ़। अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेचनगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे एवं वूशु खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के वाइस चेयरमैन एनके अयंगर थे। विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी जोन एफ निशिकांत कर ने मुख्य अतिथि को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल्स देते हुए शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साह वर्धन किया।
खेल हमें जीवन में स्वस्थ और सुखी बनाता है
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जीवन का अंग होता है । खेल हमें जीवन में स्वस्थ और सुखी बनाता है। खेल से अनुशासन भी आता है और हम जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं। साथ ही यह भी कहा कि खेल में हार – जीत तो होती रहती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर प्रयास करने वाला व्यक्ति एक दिन अवश्य ही सफल होता है। इस मंत्र को देते हुए पुनः उन्होंने खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।
स्वस्थ रहने के लिए खेल खेलना अति आवश्यक है:निशिकांत कर
विद्यालय के प्राचार्य ने भी खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खेलों में सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने अपने अभिभाषण में यह भी कहा कि आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए खेल खेलना अति आवश्यक है । इसके बल पर हम अपने शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं। कार्यक्रम में आब्जर्वर के रूप में मुख्य भूमिका निभाने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा के प्राचार्य के के सिंह एवं डीएवी पब्लिक स्कूल तोपा के प्राचार्य श्री आर के सिन्हा जी उपस्थित रहे।
डॉ राहुल कुमार सिंह’ फिजियोथैरेपिस्ट’ ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया
इस खेल में सहयोग की भावना से उपस्थित डॉ राहुल कुमार सिंह’ फिजियोथैरेपिस्ट’ ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।इसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने उनका अभिवादन किया। रेफरल अस्पताल भरेचनगर रामगढ़ की मेडिकल टीम ने भी इस खेल में दो दिनों तक अपना अहम योगदान दिया। इसके लिए भी विद्यालय परिवार ने उनका अभिवादन किया। दोनों ही खेलों में सफल निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए ऑफिशियल्स ने अपना अहम योगदान देकर अपनी योग्यता का परिचय दिया एवं विजेता खिलाड़ियों व उपविजेता खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।


