रामगढ़। रामगढ़ थाने से फरार आफताब अंसारी की मौत के बाद हिंदू टाइगर फोर्स काफी चर्चे में रहा था। शुक्रवार को हिंदू टाइगर फोर्स के नेता दीपक सिसोदिया को भी रामगढ़ कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें सरेंडर कम बेल सीजेएम की अदालत से मिला है।
अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने जमानत के लिए कोर्ट में बहस की
अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने जमानत के लिए कोर्ट में बहस की। उन्होंने वही ग्राउंड एक बार फिर अपनाया जो हिंदू नेता राजेश सिन्हा की जमानत के लिए उन्होंने कहा था। उन्होंने उनकी जमानत की अर्जी में भी कोर्ट को यह बताया कि नेहा सिंह के द्वारा जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उसके आधार पर पुलिस ने गलत तरीके से धाराएं लगाई हैं। बीएनएस 109 के तहत यह मामला बनता ही नहीं है ।सीजेएम ने उनके इस ग्राउंड को माना और दीपक सिसोदिया को जमानत दे दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


