Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»ट्रांसजेंडर समूह के लोग भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल:डीसी
रामगढ़

ट्रांसजेंडर समूह के लोग भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल:डीसी

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 30, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

रामगढ़। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए सिदो कान्हू मैदान को तैयार करने एवं मैदान में सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं यथा परेड, मंच, अतिथियों के बैठने आदि की व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त ने ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया।

मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

साथ ही उनके लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मैदान परिसर में ट्रांसजेंडर सौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने परेड एवं बैंड प्रस्तुति में भाग लेने वाले सभी पुलिस बल, एनसीसी व छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व अभ्यास के दौरान मैदान में मूलभूत सुविधाएं, चिकित्सा सेवाएं व अल्पहार आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिए अल्पहार की व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

स्कूली बच्चे आकर्षण कार्यक्रम करेंगे प्रस्तुत

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों के दौरान राधा गोविंद उच्च विद्यालय रामगढ़ एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय गाना गाया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त ने पूर्व अभ्यास कर कार्यक्रम के दिन पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया।

14 और 15 अगस्त को बंद रहेगी शराब की दुकानें

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मधशालाओं एवं बधशालाओं को 14 से 15 अगस्त 2025 की रात्रि 12 बजे तक बंद रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश सहायक आयुक्त उत्पाद एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रामगढ़ को दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिदो कान्हू स्टेडियम में आयोजित राजकीय समारोह के वेबकास्टिंग के मद्देनजर उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध

स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से अपराहन 12 बजे तक वर्जित रहेगा। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उनके उनके क्षेत्रों में स्थित महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा कि साफ-सफाई व उन पर माल्यार्पण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिले में कक्षा 10th और 12th में टॉप प्रथम द्वितीय और तृतीय विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए।

झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

गौरतलब हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त के गोपनीय शाखा में प्रातः 8 बजे, सिदो कान्हू स्टेडियम में राजकीय समारोह प्रातः 9:05 , उपायुक्त कार्यालय ब्लॉक ए में 10 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ब्लॉक सी में 10:05, उप विकास आयुक्त कार्यालय ब्लॉक बी में 10:10 बजे अनुमंडल कार्यालय में 10:50 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 10:55 बजे एवं पुलिस लाइन रामगढ़ में 11:10 बजे झंडा फहराया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.