Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज रही है:ममता
रामगढ़

कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज रही है:ममता

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 26, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


दिल्ली में आयोजित ओबीसी भागीदारी न्याय महासम्मेलन शामिल हुई विधायक

रामगढ़। दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस पार्टी के ओबीसी नेतृत्व सम्मेलन भागीदारी न्याय महासम्मेलन में रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शामिल हुई। यह सम्मेलन कांग्रेस पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय, ओबीसी समाज के अधिकार, और राजनीतिक-सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।आयोजन में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। वहीं, कांग्रेस लोकसभा दल के नेता एवं भारत के युवाओं के प्रेरणास्रोत राहुल गांधी ने बतौर मुख्य वक्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मंच पर ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयहिंद अनिल, कांग्रेस संगठन के अन्य वरिष्ठ नेता एवं देशभर से आए हज़ारों प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को बताया समय की ज़रूरत

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा देश की सामाजिक संरचना को समझने और हाशिए पर खड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जातिगत जनगणना आवश्यक है। तेलंगाना की तर्ज पर पूरे देश में जल्द से जल्द जातिगत जनगणना कराई जानी चाहिए, ताकि ओबीसी समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जब तक समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और अधिकार नहीं मिलते, तब तक भारत जोड़ो का सपना अधूरा रहेगा।

कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज रही है:ममता

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज रही है। ओबीसी समाज के हक-अधिकार को लेकर आज जो लड़ाई लड़ी जा रही है, उसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है और हम सब इसकी अगली पंक्ति में हैं।
उन्होंने राहुल गांधी के ‘भागीदारी न्याय’ के सिद्धांत को समर्थन देते हुए कहा कि यह नारा अब एक आंदोलन बन चुका है, जो देश के हर कोने में गूंजेगा। मौके पर पुर्व कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो जिला प्रवक्ता सह मिडिया चैयरमेन सह दुलमी प्रखंड बीस सुत्री अध्य्क्ष सुधीर मंगलेश मनोज पुझर आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.