
रामगढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में छत्तरमांडू स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क (रामगढ़ जिला कार्यालय के समीप) कारगिल के शहीदों को शनिवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 से 1 बजे तक रखा गया है। इस अवसर पर जिले के उपायुक्त, एसपी एवं अन्य को कारगिल के शहीदों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर संयोजक पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन मंत्री रंजन फौजी ने बताया कि कारगिल युद्ध विश्व के 10 महत्वपूर्ण युद्धों में से एक युद्ध था, जिसने भारतीय सेना ने अपने आधभ्य शौर्य एवं वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वीर नारियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित करने, देशभक्ति का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शहिद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में रामगढ़ जिले के सभी पूर्व सैनिक अपने परिवार के साथ सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम के संचालन में मुख्य रूप से कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह, पूर्व सैनिक रंजन फौजी, कुंदन कुमार सिंह, राम टहल महतो, अमित कुमार, शिवराज शर्मा, विजय सिंह, बृज बिहारी सिंह यादव, चतुर्भुज कश्यप, विवेक विश्वकर्मा, पाल यादव, राजेंद्र सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, मनोज यादव, राजेंद्र राणा, ललन सिंह, अरविंद सिंह, कुमार अरविंद सिंह, मनोज सिन्हा, संजीव साहू पूर्व सैनिकों के अलावा मातृ शक्ति के रूप में बबीता सिंह, अनीता सिंह, ममता सिंह, संजू प्रसाद, मुन्नी देवी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


