विशाल वासुदेवा अध्यक्ष पीएन तिवारी बने सचिव, समाजसेवा करना ही रोटेरियनों का धर्म, अपनी सहभागिता निभाए : मुकेश तनेजा
रामगढ़। रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के 16 वें पदस्थापना समारोह को लेकर शनिवार की देर शाम होटल सैनी के सभागार में समारोह का आयेाजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ डीजीएन मुकेश तनेजा , एमओसी विवेक अजमेरा सहित सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व समारोह में आये अतिथियों का स्वागत पदाधिकारियों ने फूलों का गुच्छा व मोमेंटो देकर किया।
समाजसेवा करना ही रोटेरियनों का धर्म, अपनी सहभागिता निभाए
समारोह को संबोधित करते हुए डीजीएन मुकेश तनेजा और विवेक अजमेरा ने रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रोटेरियनों का दायित्व समाज सेवा करना है। उन्होंने रोटेरियनों से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाने की अपील की। संबोधन के बाद डीजएएन मुकेश तनेजा, विवेक अजमेरा, सहायक जिलापाल अरूण राय और क्षेत्रीय निदेशक विवेक अग्रवाल ने रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के नये अध्यक्ष विशाल वासुदेवा और सचिव पीएन तिवारी को विधिवत प्रभार ग्रहण कराया।
निवर्तमान अध्यक्ष और सचिव
ने पदभार सौंपा
मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष पवन अग्रवाल और सचिव पियूष बरेलिया ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। समारोह में मंच संचालन डॉ अल्पना तिवारी ने किया।
क्लब के सदस्यों के सहयोग से वे क्लब को नयी पहचान दिलाएंगे:विशाल
प्रभार ग्रहण करने के बाद नये अध्यक्ष विशाल वासुदेवा ने क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए सामजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों के सहयोग से वे क्लब को नयी पहचान दिलाएंगे। समारोह में मंच संचालन डॉ अल्पना तिवारी ने किया। समारोह के दौरान समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानेवाले कई रोटेरियनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मंच संचालन डॉ अल्पना तिवारी ने किया।
ये थे उपस्थित
मौके पर पंजाबी हिन्दू बिरादरी संघ के अध्यक्ष एस सी वासुदेवा, महेश मारवाह, चैंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी, लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक जैन, रमण मेहरा, एचएन सौंधी, जे के शर्मा, पंकज बगड़िया, डॉ अनूप कुमार सिन्हा, अजय जैन, पवनजय कुमार, उमेश अग्रवाल, अरविंद गोयल, मोनिका वासुदेवा, श्वेता , मनीषा, संगीता अग्रवाल, संतोष तिवारी, सुबोध पांडेय, डॉ एन डी सहाय, डॉ रेणु सिन्हा, सरिता जैन सहित कई रोटेरियन शामिल थे।


