बच्चों संग किया समय व्यतीत, दी शुभकामनाएं
रामगढ़। डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को टायर मोड़ स्थित डिवाइन ओंकार मिशन संस्था द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने डिवाइन ओंकार मिशन के सचिव राजेश कुमार नागी से संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने विद्यालय के माध्यम से बच्चों को मिल रहे लाभ एवं विभिन्न सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने डिवाइन ओंकार मिशन आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ समय व्यतीत किया एवं उन्हें विद्यालय के माध्यम से मिल रहे लाभ आदि की जानकारी ली। मौके पर डीसी ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने सचिव डिवाइन ओंकार मिशन को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की सहायता व समस्या से उन्हें अवगत कराने की बात कही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


