रामगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जिला समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक किया। इस दौरान सर्वप्रथम डीसी सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में डीसी ने सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि से मरीजो को रेफर किए जाने संबंधित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बिना किसी वैध कारण के किसी भी मरीज को रेफर नहीं करने का निर्देश दिया। डीसी ने सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य व प्रसव संबंधित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीज को लाभ पहुंचाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
प्रत्येक योग्य मरीज को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश
डीसी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को मिल रहे लाभ की समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने एवं प्रभावी तरीके से आयुष्मान भारत योजना का संचालन करते हुए प्रत्येक योग्य मरीज को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच ससमय सुनिश्चित कराए
मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधित मामलों की समीक्षा में क्रम में डीसी ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रहे प्रसव आदि की जानकारी लेते हुए उपलब्ध सुविधाओं को और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं अथवा बच्चों की मृत्यु से संबंधित मामलों की गंभीरता पूर्वक जांच सुनिश्चित करने एवं संबंधित मामलों में ऑटोप्सी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान प्रसव पूर्व जांच के दौरान विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
24 घंटे आकस्मिक सेवाएं सुनिश्चित करें
मौके पर डीसी ने सदर अस्पताल सहित अन्य सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में 24×7 आकस्मिक सेवाएं, प्रसव आदि के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कुपोषित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश
कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने वर्तमान में एमटीसी केंद्र के माध्यम से कुपोषित बच्चों के इलाज की केंद्रवार जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुए कुपोषित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ब्लड बैंक के सफल संचालन को लेकर की गई चर्चा
डीसी ने सदर अस्पताल सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में मरीजों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने, ब्लड बैंक के सफल संचालन को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए
बैठक में ये थे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, डीएमओ स्वास्थ्य विभाग, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीआरसीएचओ, डीएलओ चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।


