Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»मां की डांट से आहत होकर 18 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी
बिहार

मां की डांट से आहत होकर 18 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 15, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बिहार ..बिहार में औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बारुण में पढ़ाई करती थी और हाल ही में छुट्टी पर घर आई थी. बताया गया कि सुबह देर से उठने पर मां की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया.

बुआ के घर से लौटी थी छात्रा, मां से हुई थी हल्की झड़प

मृतका पांच दिन पहले कस्तूरबा विद्यालय से छुट्टी लेकर अपने घर आई थी. इसी दौरान वह अपनी बुआ के प्रसव में मदद के लिए सासाराम चली गई थी. सोमवार की शाम वह वापस घर लौटी थी। रात में सभी ने साथ खाना खाया और फिर सो गए. मंगलवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठी, तो मां ने उसे डांटा. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई.

कमरे में बंद होकर लगाई फांसी, मां की चीख पर जुटे लोग

डांट-फटकार से नाराज़ होकर युवती अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया. जब देर तक कोई आवाज नहीं आई, तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया. जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देखकर परिजनों की चीख निकल पड़ी युवती फांसी के फंदे से झूल रही थी.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमॉर्टम

घटना की जानकारी मिलते ही बारुण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और जांच जारी है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.