जो टीम भावना को समझती है, वही असली जीवन में विजेता बनती है: प्रियंका
रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान और फुटबाल ग्राउंड रामगढ़ में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर-3 फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन कुल 16 टीमों ने अपना जौहर दिखाया। मौके पर अतिथियों ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि फुटबॉल एक खेल है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि यह टीम वर्क और अनुशासन की भावना भी सिखाता है।
जो टीम भावना को समझती है, वही असली जीवन में विजेता बनती है: प्रियंका
संस्था सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि जो टीम भावना को समझता है वही असली जीवन में विजेता बनता है। जिसके बाद मुकाबला अंडर- 17 ग्रुप दूसरे राउंड में ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल, रांची और राधा गोविन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें राधा गोविन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल 4-0 गोल से विजय हासिल की। इसी के अंतर्गत विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल 5-1, काशीडीह हाई स्कूल 3-0 से विजयी रहे।
अंडर -19 ग्रुप में टेंडर हर्ट स्कूल रांची 4-0 गोल से, मनन विद्या मंदिर स्कूल रांची 3-0 गोल से विजेता रहे। अंडर – 14 से दयावती मोदी स्कूल 4-0, जीबीआरसी बोधगया 1-0 , विद्या बिहार रेजिडेंशियल स्कूल पूर्णिया 3-0 गोल से विजयी रहे।
रेफरी में प्रताप कुमार व नमन कुमार ने कमान संभाला
प्रतियोगिता में उद्घोषक के रूप में शुभम सोनी व रंजीत गोप ने और रेफरी के रूप में प्रताप कुमार व नमन कुमार ने कमान संभाली। मौके पर राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार मोहंती, राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, राधा गोविंद इंटर कॉलेज प्राचार्या डॉ सोमा पांडेय,डॉ अनिल कुमार, डॉ संजय सिंह, सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


