Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»पूरे देश मे बजा हज़ारीबाग का डंका, आरपीएलआई एवं पीएलआई में 5 करोड़ 7 लाख का दिया बिजनेस
रामगढ़

पूरे देश मे बजा हज़ारीबाग का डंका, आरपीएलआई एवं पीएलआई में 5 करोड़ 7 लाख का दिया बिजनेस

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 11, 20254 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हज़ारीबाग डिवीजन में रामगढ़ सब डिवीजन सबसे अधिक बिजनेस देकर आगे

हज़ारीबाग डाक अधीक्षक एवं रामगढ़ सहायक डाक अधीक्षक ने सभी डाक कर्मियों को दी बधाई

रामगढ़। डाक विभाग के हज़ारीबाग डिवीजन ने पूरे देश मे इतिहास रच दिया हैं। डाक चौपाल के अंतर्गत डाक डिवीजन ने पूरे देश मे पहला स्थान प्राप्त किया है। आरपीएलाई और पीएलआई में हज़ारीबाग डिवीजन ने 5 करोड़ 7 लाख 85 हज़ार 902 रुपये का बिजनेस दिया हैं। इस उपलब्धि से हज़ारीबाग डिवीजन के डाक अधीक्षक आशुतोष सिन्हा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सभी डाक कर्मियों को बधाई देते हुए बिजनेस में सहयोग करने वाले सभी लोगो को धन्यवाद दिया हैं। डाक चौपाल का आयोजन पुरे भारतवर्ष में डाक विभाग द्वारा प्रत्येक महीने में दो [2] बार किया जाता है। इस डाक चौपाल के माध्यम से डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार कि सेवाएं जैसे बजत, सुकन्या, आधार, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पोस्टल लाइफ इन्सुरांस, रूरल पोस्टल लाइफ इन्सुरांस आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से ग्रामीणों तथा आम नागरिको को बताया जाता है। ताकि लोग इस योजनाओं का लाभ उठा सकें और लाभान्वित हो सके।

 

*कम प्रीमियम में अधिक बोनस दिया जाता हैं : सहायक डाक अधीक्षक*

रामगढ़ के सहायक डाक अधीक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि इस बार डाक चौपाल जो 09.07. 2025 को निर्धारित था। उसकी तयारी पिछले 15 दिन से कि जा रही थी। जिसमे 50 से अधिक मीटिंग का आयोजन पुरे हज़ारीबाग डिवीज़न के विभिन्न सब डिवीज़न के माध्यम से किया गया । हज़ारीबाग डिवीज़न में कुल 7 sub division है: रामगढ, रामगढ पूर्वी, हज़ारीबाग सेंट्रल, हज़ारीबाग west, चतरा, कोडरमा एवं बरही। इन सभी सब डिवीज़न में डाक अधीक्षक आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में करीबन 40-50 बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीयों नें घूम घूम कर डाक विभाग के द्वारा दी जाने वाली बीमा सुविधा के बारे में मुख्य रूप से बताया गया। उन्होंने ने बताया कि इन बैठक में मुख्य रूप से पोस्टल लाइफ इन्सुरांस तथा रूरल पोस्टल लाइफ इन्सुरांस [PLI/RPLI] के बारे में मुख्य रूप से बताया गया I PLI/RPLI डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली बीमा योजना जो जिसमे कम प्रीमियम पर अधिक बोनस दिया जाता है। PLI कि शुरुआत 01.02.1884 को हुई थी और यह भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सबसे पुराणी बीमा व्यस्था है।

 

*पीएलआई (PLI) और आरपीएलआई (RPLI) क्या है*

पीएलआई (PLI) – पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस
पीएलआई भारत में प्रदान की जाने वाली एक जीवन बीमा योजना है, जिसे भारतीय डाक विभाग के माध्यम से संचालित किया जाता है। यह योजना उन लोगों के लिए है जो जीवन बीमा कवरेज चाहते हैं और डाकघर के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान करना पसंद करते हैं। पीएलआई योजना में विभिन्न प्रकार की पॉलिसियां उपलब्ध हैं, जैसे कि एंडोमेंट प्लान, होल लाइफ प्लान, और टर्म प्लान।

*आरपीएलआई (RPLI) – रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस*

आरपीएलआई एक विशेष जीवन बीमा योजना है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है। यह योजना डाकघरों के माध्यम से संचालित होती है। आरपीएलआई योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन बीमा की पहुंच बढ़ाना और लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इसमें भी विभिन्न प्रकार की पॉलिसियां उपलब्ध हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार तैयार की गई हैं। दोनों योजनाएं जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती हैं और भारतीय डाक विभाग के माध्यम से उपलब्ध हैं, लेकिन आरपीएलआई विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन की गई है।

*एक नज़र में देखे*

■ रामगढ़ सब डिवीजन : 97 लाख 20 हज़ार 487 रुपये

■ सेंट्रल सब डिवीजन : 91 लाख 41 हज़ार 553 रुपये

■ रामगढ़ पूर्वी सब डिवीजन : 90 लाख 37 हजार 999 रुपये

■ कोडरमा सब डिवीजन : 83 लाख 56 हज़ार 342

■ चतरा सब डिवीजन : 60 लाख 44 हज़ार 347 रुपये

■ वेस्ट सब डिवीजन : 55 लाख 59
हज़ार 823 रुपये

■ बरही सब डिवीजन : 29 लाख 25 हज़ार 351 रुपये

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.