Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत
देश-विदेश

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 1, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

आंध्र प्रदेश … आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के अवसर पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक मास के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन स्थिति संभाल नहीं पाए। अचानक धक्का-मुक्की होने से भगदड़ मच गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है।राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “यह घटना एकादशी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने के कारण हुई। प्रशासन की टीमें मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दिल्ली धमाके से पहले ड्रोन-रॉकेट बनाने की साजिश, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े सुराग मिले

December 28, 2025

मन की बात : 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा

December 28, 2025

रतन टाटा की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

December 28, 2025
© 2025 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.