Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»चितरपुर विद्यालय में माता समिति का पुनर्गठन, उषा देवी बनी संयोजिका
रामगढ़

चितरपुर विद्यालय में माता समिति का पुनर्गठन, उषा देवी बनी संयोजिका

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 23, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रजरप्पा। राजकीय बुनियादी विद्यालय, चितरपुर में सरस्वती वाहिनी माता समिति का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से चयनित छह महिला सदस्यों में से उषा देवी को सर्वसम्मति से संयोजिका चुना गया। जानकारी के अनुसार नौ सितंबर को विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन तो कर लिया गया था, लेकिन आपसी मतभेद के कारण माता समिति का गठन अधर में लटक गया था। जिसके कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन पिछले दस दिनों से अव्यवस्थित तरीके से चल रहा था। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) की ओर से विद्यालय प्रधानाध्यापक को सरकार के प्रभारी सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 1226 के तहत स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विद्यालय प्रबंधन समिति में चयनित महिला सदस्यों में से ही एक महिला को संयोजिका बनाया जाये। आदेश के बाद विद्यालय परिसर में बैठक हुई और सभी महिला सदस्यों ने सर्वसम्मति से उषा देवी को संयोजिका चुन लिया। प्रधानाध्यापक चंद्रदेव साव ने बताया कि विभागीय आदेश का पालन करते हुए समिति का गठन पूरा कर लिया गया है। अब विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा। समिति बनने से विद्यालय परिवार और बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि समिति के नेतृत्व में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर भोजन मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.