गिददी। चुंबा में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का जनता दरबार सह मिलन समारोह आयोजित किया गया, इसमें मुख्य रूप से जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो उपस्थित हुए, अवसर पर आजसू छोड़कर युवा नेता पवन साहू, कांग्रेस छोड़कर दीपक बाबू व सोनू, दिल, सूरज यादव, सुमित ठाकुर, रिंकू, निवेश, प्रतीक, अंकित, विपिन, मनीष, विकास सहित दर्जनों ने जेएलकेएम का दामन थामा, सभी का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया, मुख्य वक्ता जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने कहा कि जेएलकेएम पार्टी के कार्यकर्ता धरातल पर उतरते हुए जनता की समस्याओं से रूबरू होकर इसके निदान के लिए सार्थक प्रयास करें, जिससे लोगों को उनके सरकारी लाभ हक अधिकार मिल पाए, पार्टी के क्रियाकलाप से लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं, नए सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी गई, आयोजन को सफल बनाने में जेएलकेएम डाड़ी प्रखंड उपाध्यक्ष दीपेन्दर राणा, डाड़ी सचिव शक्ति गोप, डाड़ी प्रखंड महामंत्री विपिन यादव, हैसालौंग पंचायत अध्यक्ष प्रशांत साहू, सक्रिय सदस्य शिव जल, अभिकांत, शैलेश, आशीष, सूरज, शक्ति, राहुल, प्रीतम, अभिमन्यु, निलेश, सागर, शिवम उदय आदि शामिल हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


