रामगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रामगढ़ कैंट के तत्वावधान में जैन भवन, रामगढ़ में दो दिवसीय सावन मेला का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय सावन मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी l ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया।
मेले में आधुनिक वस्त्र, आभूषण, राखी, सौंदर्य प्रसाधन, उपहार सामग्री लगा स्टॉल
इस मेले में आधुनिक वस्त्र, आभूषण, राखी, सौंदर्य प्रसाधन, उपहार सामग्री तथा विविध प्रकार के खाद्य पदार्थों सहित कई आकर्षक स्टॉल लगाए गए। खरीदारी के लिए आए लोग इन सभी सामग्री को एक ही जगह पर सहजता से प्राप्त कर सकेंगे। यह दो दिवसीय सावन मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है और स्थानीय स्तर पर अपने आप में अनोखा व आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है।
मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं और परिवारों की सहभागिता रही, जिससे आयोजकों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष निशा जैन, सचिव रिद्धि जैन, प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुणा जैन, कांग्रेस जिला कार्यकारी पंकज प्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, जिला अध्यक्ष आदिवासी मोर्चा गगन करमाली, रामगढ़ उप प्रमुख प्रतिनिधि भरत महतो, गौरीशंकर महतो, रमेश रजवार,संजीव खंडेलवाल, संजय वर्मा, विक्की वर्मा, पिंटू नायक, ज्वाहार प्रसाद आदि मौजूद थे


